REPORT : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुशांत हुद्दार के मार्गदर्शन में जमुनिया कलां में आयोजित हुआ मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम, पढ़े खबर
नीमच। मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीमच सुशांत हुद्दार के मार्गदर्शन में गुरूवार को ग्राम जमुनिया कलां में मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ।
शिविर को जिला न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार सोनकर ने सम्बोधित कर,मध्यस्थता के लाभ के बारे में बताया। साथ ही आपराधिक तथा दिवानी मामलों को मध्यथता के माध्यम से न्यायालय में जाने से पूर्व ही निराकृत किये जाने संबंधी जानकारी दी तथा बताया,कि मध्यस्थता के माध्यम से समय एवं पैसा दोनों की बचत होती है।
प्रधान जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुशांत हुद्दार ने अपने सम्बोधन में कहा,कि मध्यस्थता दो पक्षों में उपजे विवाद को सुलझाने का सरल व सहज माध्यम है। जो व्यक्ति,दो पक्षों के मध्य विवाद को सुलझाने का कार्य करता है। उसे मध्यस्थ एवं इस प्रक्रिया को मध्यस्थता कहा जाता है। मध्यस्थता के माध्यम से दोनों पक्ष विजयी होते है। मध्यस्थता के माध्यम से जल्द व तुरंत न्याय प्राप्त होता है।
मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीणजन को मध्यस्थता के बारे में बताया जाकर, आगामी नेशनल लोक अदालत के बारे में जानकारी दी और लोक अदालत के माध्यम से राजीनामें योग्य प्रकरण के निराकरण व आपराधिक व दिवानी मामलों में शीघ्र न्याय प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार हर्षित बिसेन जिला विधिक सहायता अधिकारी ने किया। कार्यक्रम में जमुनिया कला अधिक संख्या मे ग्रामीणजन व सचिव उपस्थित थे।