NEWS : विष्णु शर्मा बने कल्लाधाम दुर्ग मुख्य गादीपति, भक्तों ने माल्यार्पण व सुगंधित इत्र लगाकर किया अभिनंदन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर
चित्तौड़गढ़। श्री 1008 शेषावतार कल्लाजी राठौड़ की असीम अनुकम्पा एवं ब्रह्मामलीन महंत प्रेम शंकर शर्मा के आशीर्वाद से चित्तौड़ गढ़ दुर्ग स्थित कल्लाजी बावजी की मुख्य धाम पर अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के समस्त पदाधिकारी एवं गादीपति एवं सन्तो द्वारा मर्यादा ओर सेवा पूजा करवाकर सम्प्रदाय द्वारा साफा बंधा कर कल्लाजी बावजी के सेवक विष्णु शर्मा (गादीपति ) को कल्लाजी राठौड़ के हेले से आह्वान किया गया तत्पश्चात मुख्य गादी पर विराजमान कराया गया।
इस अवसर पर कल्ला राठौड़ द्वारा विष्णु शर्मा के शरीर को धारण करने पर भक्तों द्वारा उनका माल्यार्पण व सुगंधित इत्र लगाकर अभिनंदन किया गया एवं उनको तलवार भेंट की गई। भक्तों द्वारा कतार में लगकर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। कल्लाजी राठौड़ द्वारा भक्तों का गुलाब पुष्प व आशीर्वाद देकर समस्याओं का समाधान किया गया। कल्लाजी राठौड़ धाम में उपस्थित भक्तों द्वारा बताया गया कि कल्लाजी राठौड़ की गादी प्रत्येक रविवार को दरबार में 2 से 6 बजे तक होती है एवं आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है।
इस मुख्य कार्यक्रम में मालवा, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान एवं अन्य कई क्षेत्रों से गादीपति, सन्तो का सम्मेलन आयोजित हुआ एवं महाप्रसाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के मोहन शर्मा गातोड़ जी धाम वीरपूरा ( मुख्य गादीपति ) महेंद्र सिंह बिछीवाड़ा (राष्ट्रीय
अध्यक्ष कल्लाजी सम्प्रदाय) शम्भू सिंह बावजी रनेला मुख्य धाम (गादीपति) गोपाल दास बांसवाड़ा (राष्ट्रीय महामंत्री) अशोक परिहार (गादीपति) एवम मालवा,गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान एवं अन्य क्षेत्रों से समस्त गादीपति एवम सन्त भी उपस्थित हुए। कार्यक्रम के पश्चात सत्यनारायण वैष्णव पुजारी ने समस्त आगंतुकों का स्वागत किया।