BIG BREAKING : मतदान के बाद सामने आए जनपद पंचायत सदस्यों के रूझान, नीमच में 25 वार्डों में से इतनी सीट पर भाजपा आगे, कांग्रेस व निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी बनाई बढ़त, पढ़े खबर
नीमच। मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का शनिवार को प्रथम चरण का मतदान हुआ। इसमें 3 बजे तक नीमच विकासखंड में 88.25 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी के साथ नीमच मतदान के मामले में सबसे आगे रहा। मतगणना के बाद काउंटिंग भी शुरू हो चुकी थी। अब जनपद पंचायत सदस्यों के रूझान सामने आने लगे हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य पद के परिणाम 14 जुलाई और जिला पंचायत सदस्य पद के परिणाम 15 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। द्वितीय चरण के लिए मतदान 1 जुलाई और तीसरे चरण के लिए 8 जुलाई को होंगे।
जिला पंचायत में इनका रहा दबदबा-
वार्ड नं 4 और 5 से भाजपा की मनीषा धाकड़ और सज्जन सिंह आगे हैं। वहीं वार्ड नं 6 कांग्रेस के तरुण बाहेती 8 हजार से ज्यादा वोटों से जीत रहे हैं।
-
वार्डों में आरक्षण व विजेता प्रत्याशियों की स्थिति-
- वार्ड 1 में अनारक्षित महिला सीट पर भगवती प्रताप सिंह रावत भाजपा समर्थित
- वार्ड क्रं. 2 में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला कृष्णा कमलेश वैष्णव भाजपा समर्थित
- वार्ड क्रं. 3 में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला कांता हरीश अहीर कांग्रेस समर्थित
- वार्ड क्रं. 4 में अनारक्षित मुक्त दशरथ पाटीदार भाजपा समर्थित
- वार्ड क्रं. 5 में अनारक्षित महिला राधा बाई माली भाजपा समर्थित
- वार्ड क्रं. 6 में अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त समरथ कुमावत भाजपा समर्थित
- वार्ड क्रं. 7 अनुसूचित जाति मुक्त प्रदीप कुमार भाजपा समर्थित
- वार्ड क्रं. 8 में अनारक्षित महिला अनिता महेश नागदा भाजपा समर्थित
- वार्ड क्रं. 9 में अनारक्षित महिला शारदा धनगर भाजपा समर्थित
- वार्ड क्रं. 10 में अनुसूचित जनजाति मुक्त रतनलाल मलावत भाजपा समर्थित
- वार्ड क्रं. 11 में अनारक्षित मुक्त वासुदेव मेघवाल कांग्रेस समर्थित
- वार्ड क्रं. 12 में अनारक्षित मुक्त प्रहलाद भट्ट भाजपा समर्थित
- वार्ड क्रं. 13 में अनारक्षित महिला धनुश्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस समर्थित
- वार्ड क्रं. 14 में अनारक्षित शेर सिंह बोराणा भाजपा समर्थित
- वार्ड क्रं. 15 में अनारक्षित चौसर बाई गरासिया भाजपा समर्थित
- वार्ड क्रं. 16 में अनुसूचित महिला शारदा बाई दुर्गा प्रसाद कांग्रेस समर्थित
- वार्ड क्रं. 17 में अनुसूचित महिला गजा बाई प्रहलाद कांग्रेस समर्थित
- वार्ड क्रं. 18 अनारक्षित महिला माया रामनारायण कांग्रेस समर्थित
- वार्ड क्रं. 19 में अनारक्षित मुक्त मोहन सिंह जाट कांग्रेस समर्थित
- वार्ड क्रं. 20 में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला सुनीता महेंद्र सिंह पार्टी स्पष्ट नहीं
- वार्ड क्रं. 21 में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला अंतिम बाला जाट कांग्रेस समर्थित
- वार्ड क्रं. 22 में अनुसूचित जनजाति महिला सदु बाई भील निर्दलीय
- वार्ड क्रं. 23 में अनुसूचित जाति मुक्त नागूलाल अमरा जी निर्दलीय
- वार्ड क्रं. 24 में अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त शिवशंकर दास निर्दलीय
- वार्ड क्रं. 25 में अनारक्षित मुक्त प्रेरणा राठौर कांग्रेस