BIG NEWS : शराब के नशे में घर पहुंचा पति, फिर बंद कमरे में पत्नी के साथ किया कुछ ऐसा, जब महिला ने उठाया ये बड़ा कदम और पहुंची अस्पताल तो उठा इस घिनौनी घटना से पर्दा, पढ़े खबर
देवास। शहर में एक महिला ने अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार जारी है। अस्पताल में भर्ती सीमा (24) निवासी काची गुराडिय़ा ने बताया कि उसके पति जितेन्द्र द्वारा उसके साथ आए दिन शराब के नशे में मारपीट की जाती है। जिससे तंग आकर बीती रात 2 बजे उसने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत खराब होने पर उसके परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार जारी है। फिलहाल उपचाररत महिला की स्थिति ठीक है। महिला ने बताया कि जितेन्द्र से उसका विवाह 10 वर्ष पहले हुआ था। महिला के दो लड़के भी है। संबंधित थाना क्षेत्र पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।