BIG BREAKING : नीमच जिला पंचायत चुनाव, कई ग्राम पंचायतों में साफ हुई स्थिति, जाने प्रारंभिक रूझान में कौन से गांव से किसने बनाई बढ़त और कौन बना सरपंच, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर
नीमच। जिला पंचायत चुनाव में शुक्रवार को द्वितीय चरण का मतदान संपन्न हुआ। जावद विकासखंड में संपन्न हुए मतदान के बाद अब मतों की गणना का दौर भी शुरू हो गया है। इसी के साथ कई ग्राम पंचायतों की स्थितियां भी साफ होने लगी है। सूत्रों से मिल रही प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इन उम्मीदवार ने बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज की है।
- ग्राम पंचायत बराड़ा में यशवंत सिंह विजयी हुए हैं।
- ग्राम पंचायत आमली भाट में शंकर कुंवर भंवर सिंह राजपूत जीते।
- ग्राम पंचायत बसेड़ी भाटी में समरथ रावत की हुई जीत।
- ग्राम पंचायत मड़ावदा में लालाराम रावत की हुई जीत।
- ग्राम पंचायत लासूर में प्रकाश चंद लोहार की हुई जीत।
- ग्राम पंचायत धामनिया में किशन मेघवाल की हुई जीत।
- ग्राम पंचायत अरनिया में गब्बलाल पंडा मेघवाल की हुई जीत।
- ग्राम पंचायत समेल में लीलाबाई बहादुर मोगिया की हुई जीत।
- ग्राम पंचायत उपरेड़ा में रामकिशन भंवर लाल भील की हुई जीत
- ग्राम पंचायत मेलानखेड़ा में गुड्डी बाई लाल सिंह की हुई जीत।
- ग्राम पंचायत रूपपुरा में दुर्गा कुंवर जीती।
- ग्राम पंचायत मोरवन में चंदाबाई भील की हुई जीत।
- ग्राम पंचायत बवाल में रमेश खोईवाल की हुई विजय।
- ग्राम पंचायत मोड़ी में मुन्नीबाई गोपाल पंवार की हुई जीत।
- ग्राम पंचायत पालराखेडा में रूपनारायण भाटी जीती।