BIG NEWS : मंदसौर जिला पंचायत चुनाव, कई ग्राम पंचायतों में साफ हुई स्थिति, जाने प्रारंभिक रूझान में कौन से गांव से किसने बनाई बढ़त और कौन बना सरपंच, पढ़े पीडी बैरागी की खबर
मंदसौर। जिला पंचायत चुनाव में शुक्रवार को द्वितीय चरण का मतदान संपन्न हुआ। मतदान के बाद अब मतों की गणना का दौर भी शुरू हो गया है। इसी के साथ कई ग्राम पंचायतों की स्थितियां भी साफ होने लगी है। सूत्रों से मिल रही प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इन उम्मीदवार ने बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज की है।
- ग्राम पंचायत ढाबला महेश में भूरी बाई गोपाल सिंह विजयी हुई।
- ग्राम पंचायत महुवी में पंकज मांगीलाल देवड़ा सरपंच बनी।
- ग्राम पंचायत नाहरगढ़ में पदमसिंह साबाखेड़ी 103 वोट से आगे चल रहे हैं।
- जिला पंचायत वार्ड नम्बर 10 से बीजेपी अधिकृत प्रत्याशी दुर्गा विजय पाटीदार आगे चल रही है।