BIG NEWS : वरिष्ठ कांग्रेस नेता कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा पार्टी में हुए शामिल, कटनी पहुंचने पर भाजपा पार्टी के कार्य कर्ताओं ने स्वागतकर निकाला विशाल जुलूस, पढ़े खबर
कटनी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रतिष्ठित व्यवसाई रूपचंद चीनी चेलानी कांग्रेस छोड़ कल भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह,स्थानीय सांसद व प्रदेशअध्यक्ष बी.डी शर्मा, विधायक संजय पाठक के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की रूपचंद चीनी चेलानी के शनिवार को कटनी नगर आगमन पर फूल माला से स्वागत कर भाजपा पार्टी के जन प्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता ने दिलबहार चौराहे से विशाल स्वागत जुलूस निकाला यह जलूस सुभाष चौक होते हुए मिशन चौक पहुंचा इस जुलूस में विजयराहोगढ़ विधायक,संजय पाठक मुड़वारा विधायक,संदीप जयसवाल भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित हुए इस दौरान सागर पुल के नीचे घायल अवस्था में पड़े हुए व्यक्ति को देख विधायक संजय पाठक ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए जलूस वाहन से उतर कर पहले घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल पहुंचाया तत्पश्चात जुलूस आगे की ओर रवाना हुआ विशाल जलूस माधव नगर पहुंचते ही कांग्रेस से भाजपा पार्टी में शामिल हुए रूपचंद चीनी चेलानी का बहुसंख्या में सिंधी समाज द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया आपको बता दें कि चीनी चेलानी कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी रह चुके हैं जिन्हें लगभग 45000 के आस पास वोट मिल चुकी है। इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि कहीं ना कहीं कांग्रेस पार्टी की वोट भाजपा पार्टी साधते हुए नजर आ रही है।