BIG REPORT : मंदसौर के हॉकी खिलाड़ी ऋषि मोर्य का मध्य प्रदेश एकेडमी में चयन, ईष्ट मित्रों व परिजनों ने दी शुभकामनाएं, पढ़े खबर
मंदसौर। मंदसौर जिले के एक और खिलाड़ी ऋषि मौर्य का मध्य प्रदेश हॉकी अकैडमी में चयन यह चयन कई चयन प्रक्रिया से गुजरने के बाद हुआ यह जानकारी जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा ने दी उन्होंने बताया ऋषि की हॉकी की शुरुआत कक्षा 5वीं से ही हो गई थी मंदसौर से ही राष्ट्रीय व राज्य प्रतियोगिताओं में शिरकत की कई बार राष्ट्रीय मेडलिस्ट भी रहे।
अब ऋषि भोपाल में स्थित मध्य प्रदेश हॉकी एकेडमी में प्रशिक्षण लेंगे जहां उनका समस्त खर्चा खाना, रहना खेल सामग्री पढ़ाई सभी मध्य प्रदेश सरकार वहन करेगी और उच्च स्तर के कोच ओलंपियन समीर दाद, एन आई ए एस लोकेंद्र शर्मा, हबीब खान की मार्गदर्शन में ट्रेनिंग मिलेगी ऋषि ने मंदसौर में केंद्र शासन द्वारा संचालित खेलो इंडिया सेंटर के नियमित खिलाड़ी के रूप में प्रशिक्षण लिया ऋषि के पापा कृष्ण कुमार मौर्य मंदसौर में ही आर,आर,बी, फैक्ट्री मैं कार्य करते हैं।
बालक की इस उपलब्धि पर हॉकी मंदसौर के संरक्षक विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, विनोद गर्ग, विशाल गोयल, त्रिभुवन कवीश्वर, अध्यक्ष कुलदीप सिंह सिसोदिया, जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा, कुलदीप सिंह सिसोदिया, कोच अविनाश उपाध्याय, दिनेश यादव, रवि कोपरगांवकर, शैलेंद्र मसीह, खेलो इंडिया एन, आई, एस, कोच वैभव चौरसिया, अविरल बरोलिया, अमर क्लब के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह सिसोदिया, दूबेला क्लब के अध्यक्ष विनय दुबेला, शासकीय महाविद्यालय मंदसौर के खेल अधिकारी राजू कुमार, शासकीय महाविद्यालय दलोदा के खेल अधिकारी अब्दुल रज्जाक, सीनियर खिलाड़ी, संजय तोमर, मनोज जैन, अमित अर्थ, अंकित मंडोरा, राकेश श्रीवास्तव, अजय सिंह गौर, शैलेंद्र परिहार, कमलेश शर्मा, ओम प्रकाश गुर्जर, मंगल बैरागी, रामपाल मसानिया, मनोज, करण, अजर खान, डॉ हिमांशु यजुर्वेदी आदि ने बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।