REPORT : नीमच के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान पर होगा खेलों इंडिया हॉकी सेन्टर नीमच के लिए चयन ट्रायल, 18 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ी ले सकेंगे भाग, पढ़े खबर
नीमच। भारत सरकार द्वारा जिला नीमच मे खेलों इंडिया हॉकी प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना की गई है। खेलो इंडिया हॉकी प्रशिक्षण केन्द्र मे चयन हेतु 20 बालक एवं 20 बालिकाओं का चयन ट्रायल आयोजन 25 व 26 जुलाई 2022 को नीमच के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीमच केन्ट, के खेल मैदान पर किया जा रहा है। चयन ट्रायल मे वह खिलाड़ी सम्मिलित हो सकते हैं, जिनकी आयु दिनांक 01 जुलाई 2022 को 14 वर्ष से कम व 18 वर्ष से अधिक न हो।
पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन मे भारतीय खेल प्राधिकरण व मुख्य प्रशिक्षक सह सलाहकार मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर परमजीत सिंह बरार, खेलो इडिया हॉकी प्रशिक्षक, प्रियंका जौहरी, हॉकी फिडर सेन्टर प्रशिक्षक परवेज खान एवं जिला स्तरीय गठित समिति 02 दिवस खिलाड़ियों का शारीरिक दक्षता, स्किल टेस्ट, के आधार पर खिलाड़ियों का चयन करेगी । चयनित खिलाड़ियों को डे- बोर्डिंग अंतर्गत प्रशिक्षण, खेल उपकरण, खेल किट, एवं टूर्नामेंट एक्सपोजर की सुविधा प्रदान की जाएगी । इच्छुक खिलाड़ी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीमच केन्ट, के खेल मैदान पर 25 जुलाई को सांय 4.30 बजे आधार कार्ड, खेल योग्यता प्रमाण पत्र, एवं गत परीक्षा की मूल अंकसूची के साथ उपस्थित होकर चयन ट्रायल मे सम्मिलित हो सकते है।