WEATHER UPDATE: भोपाल में 24 घंटे में 1 इंच गिरा पानी, मालवा-निमाड़ और ग्वालियर-चंबल में भी रिमझिम, मध्यप्रदेश में रक्षाबंधन पर होगी भारी बारिश, पढ़े खबर
मध्यप्रदेश। बारिश का सिस्टम फिर सक्रिय हो रहा है। भोपाल में बीते 24 घंटों के दौरान 1 इंच बारिश हुई। बैरागढ़ में 3 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के दौरान विजिबिलिटी भी घटकर 3000 मीटर रह गई थी। मालवा-निमाड़ और ग्वालियर-चंबल में भी रिमझिम बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिन तक इसी तरह का मौसम रहेगा। हालांकि, कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। प्रदेश में 6 अगस्त से तेज बारिश का दौर शुरू होगा। 8 अगस्त से कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन यानी 11 अगस्त को भोपाल में जोरदार बारिश होने की संभावना है। अब तक मध्यप्रदेश में सामान्य से करीब 7% ज्यादा बारिश हो चुकी है। सामान्य तौर पर अब तक करीब 20 इंच बारिश होनी थी, जबकि इस बार 21 इंच हो चुकी है।
भोपाल में 9 दिन बाद गुरुवार को मौसम फिर बदल गया। ट्रफ लाइन नीचे आने के कारण 24 घंटे में 1 इंच बारिश हुई। इस दौरान तापमान में भी गिरावट आई।
भोपाल में 9 दिन बाद गुरुवार को मौसम फिर बदल गया। ट्रफ लाइन नीचे आने के कारण 24 घंटे में 1 इंच बारिश हुई। इस दौरान तापमान में भी गिरावट आई।
तापमान में गिरावट आई
बारिश से घुली ठंडक से भोपाल में दोपहर 3:30 से शाम 5:30 बजे तक 2 घंटे में तापमान में 4.8 डिग्री की गिरावट हो गई थी। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार बारिश कराने वाली मानसून ट्रफ लाइन फिर नीचे आ गई है। यह नमी भी खींच रही है। दिन का तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें 1.9 डिग्री की गिरावट हुई। रात का तापमान 24.9 डिग्री रहा। बारिश के दौरान भोपाल में 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली।