BIG REPORT : नवनिर्वाचित जिला व जनपद पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित अन्य ने ग्रहण किया पदभार, भाजपा जिलाध्यक्ष की विशेष मौजूदगी में ली शपथ, पढ़े खबर
नीमच। जिले में त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके हैं। इसके बाद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित अन्य जप्रतिनिधियों की स्थिति भी साफ हो गई है। नीमच में जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में सज्जन सिंह चौहान व जनपद पंचायत अध्यक्ष के रूप में शारदा बाई मदन धनगर को नियुक्त किया गया है। इन्होंने शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार की विशेष मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान पद की गोपनीयता बनाए रखने की शपथ ली। इस अवसर पर अन्य पदाधिकारियों ने भी शपथ ग्रहण कर कार्यभार संभाला। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र भटनागर, वीरेंद्र पाटीदार, सुखलाल सेन, जनपद सीईओ सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।