KHABAR : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा तिरंगा अभियान की प्रदेश संयोजिका सिम्मी खान के नेतृत्व में आगामी 13 अगस्त को नगर मे निकाली जाएगी भव्य तिरंगा यात्रा, रैली को सफल बनाने का किया आव्हान, पढ़े ख़बर
निम्बाहेड़ा। राजस्थान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के तहत आगामी 13 अगस्त को मोर्चे की प्रदेश संयोजिका सिम्मी खान के नेतृत्व में नगर के महाराणा प्रताप सर्कल से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जो कि नगर के मुख्य मार्गों से होती कल्याण चौक पर आकर समाप्त होगी।
राजस्थान प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा आयोजित तिरंगा अभियान की प्रदेश संयोजिका खान ने इस तिरंगा यात्रा में अल्पसंख्यक समुदाय के सभी वर्गों से सम्मिलित होने का आग्रह कर इसे सफल बनाने का आह्वान किया है और प्रधानमंत्री मोदी के आव्हान पर अपने अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाये।