BIG NEWS : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर विद्यासागर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भाटखेडी में निकाली तिरंगा यात्रा और लोगो को किया जागरूक, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की ख़बर
मनासा। आज पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है इसी अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। हर घर तक तिरंगा पहुचे साथ ही लोगो को तिरंगा यात्रा के माध्यम से जागरूकता सन्देश दिया जा रहा है ताकि आमजन तिरंगे महत्व समजे व सम्मान करे।
हर गांव में हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत नगर में स्कूली बच्चो द्वारा तिरंगा यात्राए निकाली जा रही है इसी संदर्भ में आज ग्राम पंचायत भाटखेड़ी के विद्यासागर पब्लिक स्कूल के स्कूल स्टाफ व नन्हे मुन्ने बच्चो ने हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा निकाली।
तिरंगा यात्रा के दौरान बच्चों ने देशभक्ति नारे लगाए स्कूल से शुरू हुई तिरंगा यात्रा नयापुरा, सदर बाजार, बस स्टैंड होते हुए विद्यालय परिसर पहुंची वही बीच में स्कूली छात्रों द्वारा देशभक्ति नाट्य मंचन भी किये। जगह जगह रैली का लोगो के द्वारा स्वागत भी किया गया।