NEWS : छीपा मोहल्ला में अशरफी युवा जमात ने मनाई न्याजे हजरत इमाम हुसैन साहब, लंगर का आयोजन भी हुआ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर
चित्तौडगढ़। छीपा मोहल्ला अशरफी चौक पर न्याजे हजरत इमाम हुसैन साहब का प्रोग्राम रखा गया। अशरफी युवा जमात के सदर गुलाम रसुल अशरफी ने बताया कि गुलाम नबी चाचा , मुराद खान अशरफी, अब्दुल शकुर अशरफी, सज्जादानशीन सलीम अशरफी, सज्जादानशीन युसुफ अशरफी, हजरत मोलाना इब्राहीम अशरफी सा. के बेटे मोहम्मद उमेर अशरफी, शरीफ छीपा की सरपरस्ती में अशरफी युवा जमात की तरफ से हजरत इमाम हुसैन साहब रदेअल्लाहो अन्हो की याद में सभी अनाजों को मिलाकर लंगर व शरबत बनाया गया।
सैकेट्री यासिन छीपा ने बताया कि फातिहा ख्वानी में मोलाना मुफ्ती उस्मान अशरफी ,मोलाना जुबेर अशरफी, मोलाना जुनेद अशरफी, मोलाना खलील बरकाती ने कुरान शरीफ कि तिलावत पढ़ी। सज्जादानशीन मोहम्मद सलीम अशरफी ने दरूताज पढ़ी, सज्जादा नशीन मोहम्मद युसुफ अशरफी ने शिजरा पढ़ा, व हजरत मोलाना इब्राहीम अशरफी सा. के बेटे मोहम्मद उमेर अशरफी ने इसाले सवाब पेश किया। शहर काजी अब्दुल मुस्तफा चिश्ती ने अपने मुल्क हिन्दुस्तान में अमनो अमान, भाईचारा, कोमी एकता, खुशहाली की दुऑ मांगी। आखिर में सभी ने मिलकर शोहदाए करबला वालों पर सलातोसलाम पढा।
जिसमें अशरफी युवा जमात के सदर गुलाम रसुल खान, सेकेट्री यासीन छीपा, सोनू अशरफी, अशरफ भाटी, मोहसीन छीपा, आलम पंजाबी, आवेश छीपा, मोहसीन खान, अशफाक खान, शेरू पार्षद, आरीफ भाई, इरशाद भाई छीपा, मोहम्मद अली छीपा, आरीफ हुसैन, असलम खान, सलीम खान, जाकीर खान, शाहीद छीपा, सलमान खान, मोहम्मद शोएब छीपा, आसिफ छीपा, बिलाल खान, एजाज छीपा, अश्वाक खान, हाशिम खान, शाकीर खां, असलम खां, जुनेद छीपा, शरीफ छीपा, अशरफी युवा जमात के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। अशरफी युवा जमात के सभी पदाधिकारीयों ने अपनी अकीदत से लंगर व शरबत तकसीम किया। इस मौके पर शहर युवा जमात की तरफ से मोलाना उमेर अशरफी, गुलामनबी चाचा, गुलाम रसुल अशरफी, मुराद खान, यासिन अशरफी की दस्तारबन्दी गयी।