BREAKING NEWS
KHABAR : मल्‍हार स्‍मृति मंदिर देवास में ईवीएम और.. <<     VIDEO NEWS : नीमच के दशहरा मैदान में विधायक ट्रॉफी का.. <<     KHABAR : संभागायुक्त डॉ गोयल ने मतदान केन्द्र का.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में देखे कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : रोजगार दिवस पर शासन की कल्याणकारी.. <<     KHABAR : जीवन में आगे बढने के लिए लक्ष्य बनाएं-.. <<     BIG REPORT : आगामी त्यौहार को देखते हुए मनासा थाने पर.. <<     KHABAR : विकास रथ प्रदेश की प्रगति पर केंद्रित.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     BREAKING VIDEO NEWS: 18 दिनों के बाद मंडी में आई रौनक तो.. <<     KHABAR : लोक सम्‍पति सुरक्षा दलों का प्रशिक्षण.. <<     BIG REPORT : अंर्तराष्‍ट्रीय साईंन लैंग्‍वेज दिवस.. <<     GROUND ZERO REPORTING: मंदसौर विधानसभा के दलौदा पहुंची VOMP.. <<     KHABAR : विकास रथ ने किया विकास फिल्‍मों का.. <<     BIG NEWS : मुख्‍यमंत्री ने किया नीमच जिले के.. <<     VIDEO :मुख्यमंत्री ने किया औद्यौगिक क्षेत्रों.. <<     NEWS : हिन्दू शौर्य जागरण यात्रा 23 को, तैयारी.. <<     BIG NEWS : ट्रेक्टर ट्राली में तस्करी करते हुए एक.. <<     NEWS : परियोजना कार्यों व जल संरक्षण की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 16, 2023, 7:48 pm
BIG REPORT : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का कार्य करने में मंदसौर प्रदेश में प्रथम, योजना के प्रति बहनों का उत्साह प्रशंसनीय, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के प्रति बहनों का उत्साह प्रशंसनीय है। बहनों के सशक्तिकरण की दृष्टि से यह अति महत्वपूर्ण योजना है। विभागीय अधिकारी और जिला स्तर पर पदस्थ प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी योजना से जुड़ी प्रक्रियाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री चौहान आज समत्व भवन के मंथन कक्ष में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन से जुड़ी आवश्यक तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ प्रदान करने के लिए पात्र बहनों का ई-केवायसी से जुड़ा कार्य पूर्ण किया जा रहा है। जिलों में कार्य को गति मिली है। मंदसौर, उज्जैन, राजगढ़, बालाघाट और इंदौर इस कार्य में प्रदेश के 5 शीर्ष जिलों में शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री चौहान 5 मार्च को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का औपचारिक शुभारंभ कर चुके हैं। योजना में 25 मार्च से आवेदन भरवाने का काम शुरू होगा। आगामी 10 जून से पात्र बहनों को प्रति माह 1000 रूपए मिलना प्रारंभ हो जायेंगे। योजना का लाभ लेने के लिए प्रक्रिया को सरल बनाया गया है, जिससे महिलाओं को आवेदन की पूर्ति में कठिनाई न हो। आवेदन भरने के लिये वार्ड और ग्राम में ही औपचारिक कार्यवाही पूर्ण करवाई जाएगी। जन-प्रतिनिधि, प्रशासनिक अमला और सामाजिक कार्यकर्ता बहनों के हित में सक्रिय भूमिका निभा कर योजना के क्रियान्वयन में सहयोग देंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE