BREAKING NEWS
KHABAR : आंगनबाड़ी केंद्र पर स्वच्छता अभियान.. <<     VIDEO NEWS : गुना में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत,नपा.. <<     KHABAR : ग्राम भारती कि प्रबंध कार्यकारिणी कि.. <<     BIG NEWS : एमपी बड़ा सड़क हादसा, स्कूल बस पलटने से 15 से.. <<     REPORT : केबिनेट मंत्री ने किया विकासखण्ड पाटी के.. <<     VIDEO: दिल्ली में आज भाजपा की बड़ी बैठक, 5 राज्यों.. <<     KHABAR : शहीद भीमा नायक स्नातकोत्तर महाविद्यालय.. <<     KHABAR : पूर्व केन्द्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया.. <<     KHABAR : देपालपुर में स्वास्थ्य मेले का आयोजन,.. <<     KHABAR : बुलेट से एक हफ्ते में 2500 किलोमीटर की.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया.. <<     BREAKING: खरगोन जिले से बड़ी खबर, महू पर्यटक स्थल जाम.. <<     REPORT : एनजीटी प्रिंसिपल बेंच नई दिल्ली के सदस्य.. <<     KHABAR : प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने.. <<     BIG VIDEO : दीदी मां साध्वी ऋतंभरा जी का नीमच आगमन,.. <<     BIG NEWS : विवाह सहायता राशि स्वीकृत कराने हेतु 6000.. <<     NEWS : 27 परीक्षा केन्द्रो पर आज आरएएस प्री.. <<     KHABAR : स्वच्छता अभियान के अंतर्गत रैली निकाल कर.. <<     NEWS : जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, जमकर चले.. <<     NEWS : संसदीय क्षेत्र में एक साथ छह ट्रेनों को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2023, 2:59 pm
NEWS : अंतरिम जमानत से फरार पांच हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, हाईकोर्ट ने जल्द गिरफ्तारी के दिये थे निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। एनसीबी जोधपुर द्वारा वर्ष 2017 में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में गिरफ्तारी के बाद जिला जेल चित्तौड़गढ़ से अंतरिम जमानत पर छोड़े जाने के पश्चात फरार आरोपी को कोतवाली थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। 25 घंटो में करीब 1700 किलोमीटर यात्रा के बाद पुलिस के हाथ लगा फरार आरोपी।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि वर्ष 2017 में एनसीबी जोधपुर द्वारा जिला चित्तौड़गढ़ में करीब 615 किलोग्राम डोडाचूरा के साथ पंजाब के बरसा थाना घग्घा जिला पटियाला निवासी दर्शन सिंह पुत्र गुलजार सिंह सिख गिरफ्तार किया था। आरोपी तब से जिला जेल में विचाराधीन बंदी के रूप में बंद था। आरोपी 21 अक्टूबर 2022 को उच्च न्यायालय जोधपुर द्वारा स्वीकृत 15 दिन से अंतरिम जमानत पर जिला जेल चित्तौड़गढ़ से छोड़ा गया था। जिसे अंतरिम जमानत की समाप्ति के पश्चात पुनः जेल में आत्मसमर्पण करना था किंतु दिनांक 4 नवंबर 2022 को पुनः जेल नहीं आया। जेल प्रशासन चित्तौड़गढ़ द्वारा आरोपी की फरारी का कोतवाली चित्तौड़गढ़ में प्रकरण दर्ज करवाया गया। मामले में हाईकोर्ट ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर 4 अप्रैल से पूर्व पुनः जेल दाखिल करवाने के निर्देश दिए। आरोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु वृत्ताधिकारी चित्तौड़गढ़ बुधराज टांक के नेतृत्व में थानाधिकारी कोतवाली चित्तौड़गढ़ विक्रम सिंह पुलिस निरीक्षक, एएसआई सूरज कुमार कोतवाली निम्बाहेड़ा, एएसआई प्रहलाद सिंह कोतवाली चित्तौड़गढ़, हैडकांस्टेबल राजकुमार साइबर सेल, राकेश व्यास मीडिया सेल, कानि गुरप्रीत सिंह, रामावतार, राजेश, मनोज मीणा व गणपत टीम का गठन किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 5 हजार रुपए का ईनाम की घोषणा की गई। 

विशेष टीम द्वारा तकनीकी साधनों का उपयोग करते हुए चित्तौड़गढ़ से पटियाला पंजाब तक व पुनः चित्तौड़ तक कुल 1700 किलोमीटर की यात्रा कर आरोपी दर्शन सिंह का लगातार पीछा कर लगभग 25 घंटे में शुक्रवार को दिल्ली से मंदसौर जाते समय रास्ते मे गिरफ्तार कर लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE