BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : तुलसी पूजा तपस्या का फल कभी निष्फल नहीं.. <<     REPORT : आगामी लोकसभा चुनाव के पहले अलर्ट मोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच के बालाजी धाम में बड़ा धार्मिक आयोजन,.. <<     KHABAR : शिक्षा के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत जिले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में इस बार भी पूरी तरह से.. <<     MANDI BHAV : गेहूं और सोयाबीन के दाम में हुई गिरावट,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : उत्कृष्ट विद्यालय एवं मॉडल स्कूल में.. <<     KHABAR : आगामी लोकसाभा चुनाव से पहले सीतामऊ पुलिस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच-रतलाम फोरलेन पर भयानक सड़क हादसा,.. <<     KHABAR : आबकारी अधिनियम के एक प्रकरण में 96.480 लीटर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत दिव्‍यांग एवं 85.. <<     REPORT : कलेक्‍टर दिनेश जैन ने फेसबुक लाईव के.. <<     NMH MANDI: एक क्लिक में देखें कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 19, 2023, 1:16 pm
REPORT : किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी, बोले- 25 मार्च से शुरू होगा इन उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन, वेतन में की 25 प्रतिशत की वृद्धि, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि 25 मार्च से चना, मसूर तथा राई-सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन 25 मार्च से प्रारंभ होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि उपार्जन 31 मई 2023 तक किया जाएगा। 

कृषि मंत्री पटेल ने बताया कि आत्मा प्रोजेक्ट में कार्य करने वाले संविदा कर्मियों के वेतन में 25 प्रतिशत की वृद्धि गई है। कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि रबी सीजन 2022-23 (विपणन वर्ष 2023-24) में 25 मार्च से उपार्जन करने के लिये नीति जारी कर दी गई है। उपार्जन प्रक्रिया में कृ‍षक के पास अपनी उपज के विक्रय के लिये दिनांक एवं खरीदी केन्द्र स्थल के चयन का विकल्प रहेगा। स्लाट बुकिंग प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है, जो गेहूँ एवं धान खरीदी के समान ही होगी। उन्होंने किसानों से सुविधा का लाभ लेने की अपील की है। 

कृषि मंत्री पटेल ने बताया कि सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) में संविदा पर कार्यरत सहायक तकनीकी प्रबंधक, विकासखंड तकनीकी प्रबंधक, लेखापाल और कम्प्यूटर प्रोग्रामर के वेतन में 25 प्रतिशत की वृद्धि की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसका लाभ 500 संविदा कर्मियों को मिलेगा। मंत्री पटेल ने विश्वास व्यक्त किया कि इससे आत्मा में कार्यरत संविदा कर्मचारी और बेहतर तरीके से अपने कार्य को अंजाम देंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE