नीमच। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 24 मार्च 2023 शुक्रवार को दोपहर 12.10 बजे भोपाल से हेलीकाप्टर द्वारा नीमच के लिए रवाना हुए। वे दोपहर 1.20 बजे तक नीमच हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां से वे नीमच के दशहरा में आयोजित सभा में भाग लेंगे। उनकी सभा को देखते हुए जिला प्रशासन ने समूचे शहर को छावनी में तब्दिल कर दिया है। सीएम के आगमन मार्ग पर विशेष पुलिस बल लगाया है। चप्पे-चप्पे में पुलिस बल मौजूद है। सीएम शिवराज के आगमन के पहले ही दशहरा मैदान में मंत्रियों का जमावड़ा लग गया है। भाजपा के कई दिग्गज नेता दशहरा मैदान पहुंच गए हैं। वहीं कुछ नेता हेलीपेड भी पहुंचे हैं। सीएम जिलेवासियों को कई विकास कार्यों की सौगात देने के बाद दोपहर 3.50 बजे हेलीकाप्टर द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।