नीमच। नगरपालिका परिषद् नीमच द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन में शहर की समस्त आंगनवाड़ी की कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना प्रशिक्षण देने के उपरांत बुधवार को मुख्य नगरपालिका अधिकारी गरिमा पाटीदार ने राजस्व अधिकारी टेकचंद बुनकर व एनयूएलएम के प्रवीण आर्य के साथ शहर की 25 आंगनवाड़ी केंद्रों का भ्रमण कियाएवं लाड़ली बहना योजना के कार्य का निरीक्षण करते हुए तकनीकी समस्याओं का मौके पर समाधान करवा कर रजिस्ट्रेशन प्रारंभ करवाया गया। मुख्य नगरपालिका अधिकारी पाटीदार ने लाडली बहना योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को निश्चित जानकारी प्रदान करने तथा ई-केवाईसी, बैंक डीबीटी, एवं मोबाइल व आधार को समग्र से लिंक करने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश प्रदान करते हुए संचालित सर्वे में अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों के आवेदन करने हेतु निर्देश प्रदान किये गये।