आगर मालवा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाएं जाने हेतु शुक्रवार को मुरैना जिले में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से आगर-मालवा जिले के स्वास्थ्य विभाग के 03 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ यूनिट एवं आवास गृह कार्यां का वर्चुअली भूमिपूजन किया गया। जिसमें इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ यूनिट निर्माण, विकास खण्ड नलखेड़ा में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन एवं 01 जी टाइप एवं 01 एच टाइप आवास गृह तथा विकासखंड सुसनेर में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन ग्राम मोडी तथा 01 जी टाइप एवं 01 एच टाइप आवाज ग्रह एवं विकासखंड बड़ौद में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन ग्राम जमुनिया तथा 01 जी टाइप एवं 01 एच टाइप आवास गृह का भूमिपूजन किया। कलेक्टर कैलाश वानखेड़े के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ. एसएस मालवीय के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य संस्थाओं पर भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम वर्चुअली भूमिपूजन समारोह का लाईव प्रसारण देखा एवं सुना गया। कार्यक्रम में ईएनटी डॉ. आरएल मालवीय, आरएमओ डॉ. संदीप नाहटा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. केके सागरिया, ऑर्थाेपेडिक पीजीएमओ विजय सागरिया, जिला रोगी कल्याण समिति सदस्य सुनील जैन, जिला मीडिया अधिकारी आरसी ईरवार, डॉ. नरेंद्र सिंह परिहार एवं अस्पताल के समस्त कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित रहे।