BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 7, 2023, 1:52 pm
BIG NEWS : प्रथम बार ऐजेन्डा तय कर कर्मचारियों से रूबरू हुई नपाध्यक्ष, बोली- कर्मचारी ड्यूटी के प्रतिनिष्ठा व कार्य की गुणवत्ता का ध्यान रखे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर पालिका परिषद् नीमच में प्रथम बार नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा ने सभापति मनोहर मोटवानी के साथ नवाचार के रूप में नगरपालिका परिषद्, नीमच के लोक निर्माण विभाग, पथप्रकाश व बगीचा शाखा के कर्मचारियों की बैठक विधिवत एजेन्डा बना कर आहुत की। बैठक में एजेन्डे में शामिल प्रस्तावों पर विषयवार चर्चा कर कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनी तथा अच्छा कार्य करने वालों को प्रोत्साहित किया व लापरवाही करने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी भी दी। साथ ही विद्युत विभाग हेतु ऑटोवाली स्कॉय लिफ्ट क्रय करने, पुराना माल गोदाम में सीसी टीवी केमरे लगाने व सभी कर्मचारियों का बीमा करवाने की सहमति प्रदान की। 
गुरूवार 06 अप्रैल को नगरपालिका कार्यालय स्थित सभागृह में तीनो शाखाओं के करीब 150 कर्मचारियों की उपस्थिति वाली बैठक में नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा, नपा की लोक निर्माण शाखा, बगीचा शाखा व पथप्रकाश के सभापति मनोहर मोटवानी तथा कार्यालय अधीक्षक महेश रामानी मंचासीन थे। बैठक में उपरोक्त शाखाओं के प्रभारी, सहायक प्रभारी तथा कर्मचारियों ने अपनी-अपनी शाखाओं से संबंधित समस्याओं व सुझाव से नपाध्यक्ष व सभापति को अवगत कराया। नपाध्यक्ष चौपड़ा ने कर्मचारियों से कहा कि, आप अपनी ड्यूटी निष्ठापूूर्वक निभावे, आपकी समस्या का समाधान व आपकी सुरक्षा का ध्यान रखना हमारा दायित्व है। आपके द्वारा दिये गये सुझावों पर भी अमल कर व्यवस्थाओं में सुधार किया जावेगा ताकि कार्य और बेहतर ढंग से हो तथा नागरिकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
इन कार्यों पर लगी मुहर- बैठक में जब विद्युत शाखा कर्मचारियों ने छोटी स्काय लिफ्ट की कमी बताई तो नपाध्यक्ष ने तुरंत क्रय करने के निर्देश दिये। जब लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने पुराना माल गोदाम से माल चोरी होने व ठेलों में सामग्री लेकर दूर-दूर तक जाने की समस्या बताई तो सभापति मनोहर मोटवानी ने पुराना माल गोदाम में सीसी टीवी केमरे लगाने व सामग्री लाने ले जाने हेतु छोटे लोडिंग रिक्शा क्रय करने की बात नपाध्यक्ष के समक्ष रखी, जिस पर उन्होंने अपनी सहमति प्रदान की। पथप्रकाश के कन्हैयालाल शर्मा ने विद्युत का कार्य करने वाले कर्मचारियों का बीमा करवाने की बात रखी तो नपाध्यक्ष ने कार्यालय अधीक्षक को अविलम्ब सभी के बीमा करवाने के निर्देश दिये। नपाध्यक्ष चौपड़ा ने पथ प्रकाश सहित अन्य शाखा के प्रभारियों को गुणवत्ता पूर्ण आईएसआई मार्का वाली सामग्री ही क्रय करने के निर्देश दिये। कर्मचारियों की कमी वाले मामले में चौपड़ा ने कर्मचारियों की पूर्ति करने के निर्देश प्रदान किये। सभापति  मोटवानी ने उपस्थित कर्मचारियों की हाथ खड़ा करवाकर उपस्थिति ली व सभी को ड्यूटी समय में कार्य स्थल पर उपस्थित रहने के निर्देश देने के साथ ही कहा कि प्रत्येक 15 दिवस में कार्य की समीक्षा बैठक ली जावेगी, जिसमें अच्छे कार्य करने वालों को प्रोत्साहित किया जावेगा व लापरवाही करने वालों पर कार्यवाही की जावेगी।
बैठक में उपयंत्री दीपक मोवेल, अरविन्दसिंह, बगीचा शाखा प्रभारी जमनालाल पाटीदार, पथप्रकाश के कन्हैयालाल शर्मा, हरीश परिहार, लोक निर्माण शाखा के अब्दुल नईम, रामसिंह, बगीचा शाखा के सहप्रभारी महावीर जैन, कैलाश खारोल, सहित सभी शाखाओं के कर्मचारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE