नीमच। शहर की विद्युत वितरण कंपनी कल 11 केवी महू रोड फीडर पर मेंटेनेंस का कार्य करेगी। इस कार्य की वजह से संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि 08.04.2023 (शनिवार) को 11 केवी झांझरवाड़ा फीडर पर मेंटेनेंस का कार्य होने के कारण बिजली आपूर्ति प्रातः 08.30 से 11.30 बजे तक प्रभावित रहेगी। इस अवधि में महू रोड, पटवा कॉलोनी, उदय विहार कॉलोनी, स्टार सिटी कॉलोनी, आदित्य स्टेट कॉलोनी, वृंदावन कॉलोनी, प्रगति नगर, महावीर नगर, हवाई अड्डा रोड, कालानी कॉलोनी, वैभव गर आदि क्षेत्र प्रभावित होंगे। आवश्यकतानुसार समय को घटाया व बढ़ाया भी जा सकता है।