रतलाम। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान शनिवार को प्रवास पर रतलाम आ रहे है। तय कार्यक्रम के मुताबिक सीएम साहब करीब 4 से 5 घण्टे शहर में रहकर 13 सौ करोड़ रुपए की सौंगात देंगे। मुख्यमंत्री के आने के पहले शुक्रवार शाम को अचानक मौसम ने करवट बदली और शाम को धूल भरी तेज हवा चलने लगी। इन हवाओं के झौखो में नेहरू स्टेडियम जहां मुख्यमंत्री का मुख्य समारोह आयोजित किया गया है पर लगे टेंट तंबू उड़ कर बिखर गए। तंबू उखड़ गए , कुर्सियां बिखर गई । सभा स्थल पर बनाया गया भब्य डौन को भी क्रेन से बांध कर रखना पड़ा । विगत तीन दिन से चल रही तैयारियों पर पलिता लग गया । अब ठेकेदार के कर्मचारियों ने टेंट तंबू लगाने का पुनः काम शुरू किया है ।