नीमच। शहर की विद्युत वितरण कंपनी कल 33 केवी एचटी उपभोक्ता की एमई को बदलने का कार्य करेगी। इस कार्य की वजह से संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि 10.04.2023 (सोमवार) को 33 केवी केवी एचटी उपभोक्ता की एमई को बदलने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के कारण दोपहर 2 से शाम 4 बजे फीडर से जुड़े गोमाबाई नेत्रालय, प्रोम्प्टो, आदित्य आटा, फिल्टरको, परफेक्टवायर एवं 33/11 केवी औद्योगिक उप केंद्र से निकलने वाले 11 केवी जेल फीडर, 11 केवी औद्योगिक क्षेत्र फीडर, 11 केवी भरभड़िया फीडर से जुड़े औद्योगिक क्षेत्र, स्कीम नं. 36 का कुछ रहवासी क्षेत्र, डीआरपी लाइन आदि का विद्युत प्रदाय प्रभावित होगा। आवश्यकतानुसार समय को घटाया व बढ़ाया भी जा सकता है।