देवास। देवास जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर स्थित शंकरगढ़ सिटी फॉरेस्ट में विभिन्न अशासकीय संस्थाओं एवं पर्यावरण प्रेमियों, ग्रीन आर्मी द्वारा आयोजित नेचर वाक कार्यक्रम में शामिल होकर कलेक्टर ऋषव गुप्ता एवं डीएफओ पी एन मिश्रा ने शंकरगढ़ पहाड़ी से नागदा की पहाड़ी तक क्षेत्रों का भ्रमण किया।
कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने शंकरगढ़ पहाड़ी में वृक्षारोपण कार्य की तैयारी एवं पौधों की सिंचाई के लिए तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। शंकरगढ़ पहाड़ी एवं नागदा की पहाड़ी से लगे राजस्व एवं वन क्षेत्रों में किये गए अतिक्रमण को हटाने संबंधी कार्रवाई के निर्देश तहसीलदार एवं वन अधिकारियों को दिए। शंकरगढ़ पहाड़ी से लगे अतिक्रमण को हटाने के लिए राजस्व और वन विभाग की टीम गठित की गई। जो आगामी 15 दिवस में कार्यवाही पूर्ण करेगी।