बागली। लंबे समय के बाद मोखाप्पिल्या कि कालीसिंध नदी से जुड़े किसानों को बड़ी सौगात मिली है। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल एवं क्षेत्र विधायक पहाड़सिंह कन्नोजे के प्रयास से बागली विधानसभा की ग्राम पंचायत मोखाप्पिल्या से निकली कालीसिंध नदी पर 276.63 लाख कि लागत से भव्य बैराज स्टॉप डेम का निर्माण होना है। जिसके लिए रविवार के दिन भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें विधायक पहाड़सिंह कन्नोजे, हाटपिपल्या विधायक मनोज चौधरी, पुर्व विधायक दीपक जोशी, दुलेसिहं दरबार, सरपंच जितेंद्र सिंह दरबार सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैराज स्टॉप डेम निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। डेम निर्माण के दौरान क्षेत्र के किसानों को काफी फायदा मिलेगा। स्टॉप डेम बनने के बाद नदी में पानी होने से क्षेत्र का जलस्तर भी पड़ेगा। जिससे किसानों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही पेयजल समस्या से भी राहत मिलेगी। इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच जितेंद्र सिंह दरबार एवं सांसद प्रतिनिधि दूलेसिंह दरबार द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।