देवास। हाटपिपल्या में गेहू का समर्थन मूल्य तीन हजार रुपये करने की मांग को लेकर युवा किसान संगठन के नेतृत्व में घुसट से हाटपीपल्या तक सायकिल यात्रा आयोजन किया गया। रविवार के दिन देवास जिले कि हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र में युवा किसान संगठन के अध्यक्ष रविन्द्र चौधरी ने बताया कि घुसत से साइकिल यात्रा शुरू की गई। जो टप्पा सुकलिया नानुखेड़ा आमलाताज फाटा बड़िया मांडू देवगढ़ खजुरिया फाटा होते हुए हाटपीपल्या पहुँची। जहा हाटपीपल्या भ्रमण कर मुख्यमंत्री के नाम एस डी एम को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान हाटपीपल्या में मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने यात्रा आयोजक का स्वागत किया। इस अवसर पर युवा किसान संगठन के पदाधिकारी व किसान मौजूद थे।