मल्हारगढ़। जनपद क्षेत्र के सहायक सचिवों ने क्षेत्र के विधायक व प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा से उनके निवास पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान जनपद क्षेत्र के सहायक सचिवों ने अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन भी सौंपा। इस पर वित्त मंत्री ने जल्द ही मांगों पर विचार कर उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।