गुना। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बूढ़े बालाजी पर आज दिनांक 10 अप्रैल दिन सोमवार को गर्भवती महिलाओं का परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे की स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉक्टर परिणीता खोट जैन द्वारा 35 गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच एवम उपचार किया गया। साथ ही अन्य महिलाओं की किसी भी प्रकार की बीमारियों की जांच एवम उपचार की गई ।
उक्त अवसर पर डॉक्टर रामवीर सिंह रघुवंशी एवम स्टाफ में निधि श्रीवास्तव, सुमिता सेंगर, रिंकू सेन, उमा ठाकुर, मीना शर्मा,व र्षा कटरे प्रियंका मरावी,
सौरभ रघुवंशी मेहरबान अहिरवार आदि स्टाफ मौजूद रहा।