गुना। आशा कार्यकर्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल 26 वें दिन भी जारी है। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है। कि शिवराज सरकार के द्वारा हमारी हड़ताल पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि हम भोपाल और दिल्ली में भी धरना प्रदर्शन कर अपनी मांग रख चुके हैं। परंतु अभी तक शिवराज सिंह चौहान द्वारा हमारी मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया है। अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो हम भूख हड़ताल पर बैठेंगे।