नीमच। हौंडा शोरूम वार्ड नंबर 34 के बंगला नंबर 38 में नगर पालिका नीमच द्वारा प्राप्त शिकायत के आधार पर कार्यवाही करते हुए जेसीबी से अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के समय सीएमओ गरिमा पाटीदार एवं नगर पालिका के अधिकारी मौजूद रहे। नगरपालिका की जेसीबी द्वारा बाउंड्री वॉल और नवनिर्मित पीलर्स को धराशायी कर दिया गया।
सीएमओ गरिमा पाटीदार ने बताया कि इनके खिलाफ अवैध निर्माण की निरंतर शिकायत प्राप्त हो रही थी। संबंधित को पहले भी अवैध निर्माण को लेकर नोटिस किया जा चुका है। लेकिन इनके द्वारा नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया। जिसके बाद नगरपालिका के लोक निर्माण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज कार्यवाही की गई। यहां कमर्शियल निर्माण हो रहा था, आज 4 बजे तक का समय संबंधित व्यक्ति द्वारा मांगा गया है। यदि हाल ही मे निर्मित दुकानों को लेकर संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया तो बाकी की निर्मित दुकानों को लेकर अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।