कटनी। लोक जनतंत्र पार्टी के तत्वाधान में नदी बचाओ आंदोलन लगातार किया जा रहा है दरअसल रेत कंपनियों द्वारा नदियों को गहरा किया जा रहा है। और अवेध तरीके से रेत का दोहन किया जा रहा है। जिसका विरोध लोक जनतंत्र पार्टी के नेता ने किया बता दें कि इसके पूर्व कांग्रेस पार्टी और क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा इसका विरोध किया जा चुका है। जिसका असर आने वाले विधानसभा चुनाव में देखने को मिल सकता है। जानकारी के मुताबिक लेदर और लोहरवाड़ा में रेत का अवैध तरीके से उत्खनन होना बताया जा रहा है। और भारी मात्रा में रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। जिसके विरोध में लोक जनतंत्र पार्टी के विंधेश्वरी पटेल और स्थानीय वासियों द्वारा आज सोमवार के दिन जिला खनिज अधिकारी का पुतला दहन किया जा रहा था। उसी दौरान पुलिस द्वारा पुतले को छीन लिया गया प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारी ने बाद में लोक जनतांत्रिक पार्टी के नेता के साथ कटनी तहसीलदार को रेत के अवैध उत्खनन पर रोक लगाने ज्ञापन पत्र सौंपा अब देखना यह होगा कि जिले में अवैध उत्खनन को लेकर प्रशासनिक पद पर बैठे जिम्मेदारों के द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है।