नीमच। जिले में प्रचार रथ व्दारा गांव-गांव शहर-शहर भ्रमण कर मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना एवं शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं तथा म.प्र. सरकार की तीन साल की उपलब्धियों पर आधारित प्रचार रथ ‘’तीन साल बढे है सबसे आगे खडे है- देख रहा है सारा देश सबसे आगे म.प्र. के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रचार रथ व्दारा शनिवार को नीमच जिले के मनासा विकासखण्ड के गांव रावतपुरा, पडदा, भाटखेडी एवं पिपलोन का भ्रमण कर योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया।
इसी तरह रविवार को नीमच विकासखण्ड के गांव नेवड, सेमली चंद्रावत तथा विकासखण्ड जावद के गांव दडोली, नगर परिषद रतनगढ़ के विभिन्न वार्डाे का भ्रमण कर शासन की उपलब्धियों और योजनाओं का एलईडी के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया है।