सरवानिया महाराज। सोमवार को शहर के बस स्टेंड स्थित प्राथमिक सहकारी संस्था द्वारा परिसर में गेहूं उपार्जन खरीदी केंद्र का पूजन कर खरीदी का शुभारंभ किया। मुहूर्त पूजन में सरवानिया मोरवन मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह जैन, सांसद प्रतिनिधि शिवम राजपुरोहित, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेशचंद्र जाट द्वारा किसान को माला पहना कर मिठाई खिलाकर शुभारंभ किया। नोडल अधिकारी आरती शर्मा, सोसाइटी प्रबंधक धनराज राठौर, सहायक प्रबंधक कुलदीप जेन, खरीदी केंद्र प्रभारी नरेंद्र सिंह पंवार, सर्वयर रोहित धनगर, तोल प्रभारी जसराज देवड़ा मौजूद थे।
इस दौरान संस्था प्रबंधक धनराज राठौर ने बताया की मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक किसान की गेहूं उचित मूल्य पर खरीदी जाना है। इसी के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी आज से प्रारंभ की है, जिसमें सर्वप्रथम किसान को स्लॉट बुकिंग करवाना अनिवार्य किया है उपार्जन केंद्र के साथ ही एमपी ऑनलाइन, सीएससी, इंटरनेट कैफे, मोबाइल बैंकिंग पर भी स्लाट बुकिंग की व्यवस्था होगी।
स्लॉट बुकिंग हेतु किसान के ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत मोबाइल पर ओटीपी भेजा जाएगा। जिसे पोर्टल पर दर्ज करना होगा, ओर स्लॉट बुक की जा सकेगी। शासन की ओर से गेहूं खरीद के लिए 2125 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। वहीं 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चमकविहीन गेहूं के उपार्जन पर किसानों से कोई कटौती किए बगैर पूर्ण समर्थन मूल्य राशि का भुगतान किया जायेगा।
आज खरीदी शुभारंभ पर 2 किसानों के स्लॉट बुक पर उनके गेंहू तोले गई। इस अवसर पर चंद्रनारायण पालीवाल, नगर परिषद पार्षद प्रतिनिधि दिनेश सालवी, नाहारसिंह कानावत, अनिल राठौर, राकेश चोहरा, किसान प्रभुलाल पाटीदार, प्रकाश योगी, कारूलाल पाल, भागीरथ भोई, शिवप्रताप सिंह राणावत सहित नगर व आसपास क्षेत्र के कहि किसान लोग उपस्थित थे।