नीमच। शहर की विद्युत वितरण कंपनी कल 11 केवी कीर्ति नगर फीडर पर मेंटेनेंस का कार्य करेगी। इस कार्य की वजह से संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि 11.04.2023 (मंगलवार) को 11 केवी कीर्ति नगर फीडर पर मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के कारण सुबह 8.30 से 11.30 बजे तक फीडर से जुड़े नीमच सिटी का कुछ क्षेत्र, कीर्ति नगर, रावण रूंडी आदि क्षेत्रों की आपूर्ति प्रभावित होगी। आवश्यकतानुसार समय को घटाया व बढ़ाया भी जा सकता है।