BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 10, 2023, 5:54 pm
BIG NEWS : नवागत एसपी अमित तोलानी और महिला अपराध का ग्राफ, जब ली अधिकारियों की पहली बार बैठक तो दिए ये खास निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नवागत पुलिस अधीक्षक ने पदभार ग्रहण करने के बाद आज सोमवार को पहली बाार अपराधों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान एसपी तोलानी ने पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच पर अधिकारियों-कर्मचारियों को एनडीपीएस एक्ट, महिला अपराध सहित अन्य अपराधों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश। अस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेष, नगर पुलिस अधीक्षक नीमच पी.एस.परस्तें, अअपु मनासा यशस्वी शिन्दें, अअपु जावद रामतिलक मालवीय, उपुअ अजाक विमलेश उईकें, जिलें के समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी, रक्षित निरीक्षक आनंद घुंघरवाल, सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय से स्टेनो टू एसपी भानुप्रताप राठौर, प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक ओ.एल.बारिया, रीडर टू एसपी उनि मोहन सिंह चौहान, रीडर टू एएसपी सउनि भेरूसिंह उपस्थित रहें।

मुस्तैदी से ड्यूटी करने पर दी बधाई-
पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी द्वारा दिनांक 10.04.2023 को जिलें के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों की ली समीक्षा बैठक। समीक्षा बैठक के प्रारंभ में जिला पुलिस बल द्वारा रामनवमी एवं हनुमान जयंती के दौरान मूस्तैदी से अपनी डयूटी कर कानून व्यवस्था बनाये रखने पर एस.पी. अमित तोलानी द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों को बधाई दी गई। 

यह दिए निर्देश-
एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में थाना प्रभारी पूर्णतः पारदर्शिता बरते एवं एनडीपीएस एक्ट से संबंधित प्रत्येक कार्यवाही की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अनिवार्य रूप से अवगत कराना सुनिश्चित करें। एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में किसी भी प्रकार की लापरवाही के लिये संबंधित थाना प्रभारी पूर्णतः जिम्मेदार होंगे।पुलिस थानों के लंबित अपराधों, लंबित चालान, लंबित मर्ग एवं लंबित माल के प्रकरणों की समीक्षा कर थाना प्रभारियो ंको शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश। थाना प्रभारी अपने अपने थाना क्षेत्रों में गुण्ड़ो को चिन्हित कर उनके विरूद्व कार्यवाही सुनिश्चित करें। थाना क्षेत्रों में किसी गंभी अपराध के घटित होने पर संबंधित थाना प्रभारी एवं संबंधित राजपत्रित अधिकारी पुलिस आवश्यक रूप से मौका मुआयना करें। गौवंश तस्करी एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरूद्व कार्यवाही सुनिश्चित करें। सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों का समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें।थाना प्रभारी महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता बरती जाकर अपराधों का समय सीमा में निराकरण करना सुनिश्चित करें।
थाना क्षेत्रों में होने वाली किसी भी घटना की जानकारी पुलिस कन्ट्रोल रूम के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक रूप से दी जावें। थाना प्रभारीगण थाना क्षेत्रों में जुआं, सटट्ा एवं अवैध शराब विक्रय पर पूर्णतः अंकुश लगावें। थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी थाना प्रभारी स्वंय रात्रि में थाना क्षेत्रों में लगने वाली गश्त को प्रभावी रूप से करवाना सुनिश्चित करें।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE