नीमच। आईटीआई डूंगलावदा नीमच में आज प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया गया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन प्रत्येक जिले में करवाया जा रहा है। जिससे अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सके। इसी के अन्तर्गत गवर्नमेंट आईटीआई डूंगलावदा में नवंबर 2022 से अप्रैल 2023 तक प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किये जाने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये गए। इसी परिपालन में उज्जैन संभाग के नीमच जिला में अप्रेंटिस मेला आयोजित किया गया। इस मेले में विक्रम सीमेंट खोर जावद और अडानी इंडस्ट्रीयल नीमच सम्मिलित हुए थे। विक्रम सीमेंट जावद में कुल वैकेंसी सीट 40 एवं अडानी इंडस्ट्रीज में कुल 05 सीट थी। इसमें सम्मिलित होने के लिए योग्यता आई.टी.आई पास टेक्निकल ट्रेड के उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित हुए। इस मेले में सम्मिलित होने के लिए 5 अप्रैल को प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई एवं ऑनलाइन पंजीयन किया गया। इसमें चयनित प्रशिक्षणार्थी अप्रेंटिस के रूप में विक्रम सीमेंट इंडस्ट्रीज व अडानी इंडस्ट्रीज में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
कमला चौहान आईटीआई की प्राचार्य के साथ-साथ 2020 से जिला रोजगार अधिकारी का प्रभार भी निर्वहन कर रही है। विक्रम इंडस्ट्री से राजेंद्र शर्मा और अडानी से यशवंत शर्मा अधिकारी, डी.डी. न्यूज़ अधिकारी अरुण गौड़, आई.टी.आई प्राचार्य कमला चौहान, नोडल टीपीओ राजेंद्र कुमार प्रजापति, पत्रकार रामेश्वर नागदा और समस्त स्टाफ उपस्थित थे।