देवास। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रभात कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में शासकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था देवास में ’’मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम’’ एवं ’’विधिक साक्षरता शिविर’’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी रॉबिन दयाल द्वारा छात्र-छात्राओं को मध्यस्थता योजना के बारे में बताया गया एवं मध्यस्थता के लाभ एवं प्रक्रिया संबंधी व्यापक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि मध्यस्थता से समय एवं धन की बचत होती है एवं दोनों पक्षों की सहमति से प्रकरण का शीघ्र निराकरण किया जाता है। उपस्थित लोगों को मध्यस्थता से प्रकरणों का निराकरण कराने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं, निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह आदि योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में संस्था प्राचार्य संतोष रोहित, व्याख्याता राजाराम भालसे, वाल्टर रितेश कुजुर, चाईल्ड लाईन के जितेन्द्र सुनारतिया, जनसाहस सामाजिक संस्था के मुकेश मालवीय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के ए.आर. अन्सारी एवं आईटीआई संस्था के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।