आगर मालवा। आगर मालवा 10 अप्रैल प्रधानमंत्री आवास योजना में मेरा पक्का मकान बन गया है। मैने अपना जीवन कच्चे मकान में बिताया है। कभी सपने में भी नही सोचा था कि मैं भी पक्के मकान में रह पाऊंगा परन्तु अब प्रधानमंत्री आवास योजना में मेरा पक्का मकान बन चुका है। यह कहना है आगर मालवा निवासी शिवलाल का। वे कहते हैं कि मेरा पक्के मकान में रहने का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना के द्वारा ही संभव हुआ है। मैने अपना संपूर्ण जीवन कच्चे मकान में बिताया है। शिवलाल कहते हैं कि कच्चे मकान में बरसात के दिनों में पानी टपकता रहता था तथा मकान गिरने का डर लगा रहता था,साथ ही जहरीले जानवर का भय भी हमेशा बना रहता था। अब शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना में पक्का मकान बन चुका है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।