झाबुआ। नवागत कलेक्टर तन्वी हुड्डा द्वारा राजस्व अधिकारी की 10 अप्रैल, 2023 को अपरान्ह 03ः00 बजे समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें राजस्व के विषयों पर चर्चा की गई। राजस्व प्रकरणों एवं नामांतरण/बंटवारा/सीमांकन प्रकरणों की समीक्षा, राजस्व वसूली की समीक्षा, लंबित ऑडिट कण्डिकांए और लंबित आशवासन, लंबित सीएम मॉनिट/सीएस मॉनिट प्रकरण, सी.एम. हेल्प लाईन प्रकरणों की समीक्षा, जिला न्यायालय/उच्च न्यायालय में प्रचलित प्रकरणों की समीक्षा, नक्शा शुद्धिकरण पखवाडा,स्वामित्व योजना, मुख्यमंत्री भू आवासीय योजना, पी.एम. के.के. व्हाय एफआरए, धारणाधिकार की समीक्षा, शासन संधारित मंदिरों के पुजारियो की नियुक्ति व मानदेय वितरण के विषयों पर समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिये गये। कही पर भी अपात्र को पात्र एवं पात्र को अपात्र ना किया जाये। बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि फिल्ड में जाये एवं जनता की समस्या का निराकरण करे। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अमन वैष्णव, एडीएम एस.एस मुजाल्दा, एसडीएम झाबुआ सुनिल कुमार झा, एसडीएमअंकिता प्रजापति, एसडीएम थांदला तरूण जैन, एसडीएम पेटलावद अनिल राठौर, समस्त तहसीलदार, समस्त नायब तहसीलदार, अधीक्षक भू-अभिलेख एवं जिला लोक सेवा प्रबंधक एवं जिला ई-गवर्नेस प्रबंधक उपस्थित थे।