नीमच। जिले के नवागत एसपी अमित तोलानी ने पदभार संभालने के बाद आज सोमवार को अधिकारियों की एक बैठक ली। इस बैठक में एसपी ने शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने सहित अन्य निर्देश दिए। एसपी के निर्देश के तत्काल बाद यातायात विभाग का अमला सड़कों पर उतरा और प्रभारी मोहन भर्रावत के नेतृत्व में दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई की। शहर के वीर पार्क रोड, टैगोर मार्ग सहित अन्य स्थानों पर व्यापारियों के चालान बनाए और आवश्यक समझाइश दी। इस दौरान लापरवाह वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई।