खरगोन। 16 अप्रैल को देश भर के 797 जिले में एम एन ओ पी एस कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर चल रहे पेंशन संवैधानिक मार्च के तहत खरगोन जिला मुख्यालय पर 52 विभाग के कर्मचारी मिलकर रैली निकालकर मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
इस कार्यक्रम की सफलता के लिए स्वास्थ्य स्वास्थ्य शिक्षा राजस्व पंचायत विद्युत विभाग सहित वन विभाग के कर्मचारी एकजुट होकर कृषि उपज मंडी में एकत्र होकर पैदल मार्च निकालकर एसडीएम खरगोन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे, कार्यक्रम को लेकर बैठक में एनएमओपीएस जिला अध्यक्ष ग्यारसीलाल पटेल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र पाटीदार प्रांतीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भारत डाबर मध्य प्रदेश शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष विनोद पंडित विद्युत मंडल कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष विजय कुमार यादव जी पंचायत संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राज्य शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा महिला मोर्चा के जिला प्रभारी वंदना मोडक घनश्याम पटेल विजय लहाने, भारत सिंह चौहान रामलाल पंचोल, छाया मंडलोई, प्रेमलता पटेल, नीतू सोलंकी कमला निगम प्रमिला निगम मीना मंडलोई विष्णु ठाकुर नटवर पाटीदार, पंकज सोनी, मुंशी कुशवाह रामदास बर्डे संजय पटेल अर्जुन पटेल हेमंत तवर उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष ग्यारसीलाल पटेल व जिला प्रभारी दिनेश पटेल ने बताया कि पूरे देश भर में चलने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत खरगोन जिले में ऐतिहासिक पैदल मार्च निकलेगा जिसमें समस्त विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहकर अपनी मांग को बुलंद करेंगे।