मनासा। जिला आयुष अधिकारी डॉ आशीष बोराना से प्राप्त जानकारी अनुसार आयुष विभाग द्वारा राष्ट्रीय आयुष मिशन योजना अन्तर्गत विश्व होमियोपैथिक दिवस हैनिमैन जयंती पर मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन शासकीय होमियोपैथिक औषधालय ढाकनी पर किया गया।
इस चिकित्सा शिविर की थीम ष्होम्या परिवार -सर्वजन स्वास्थय, वन हेल्थ वन फैमिली निर्धारित की गई थी। शिविर में 218 व्यक्तियों का आयुर्वेदिक एवं होमियोपैथिक चिकित्सा पद्धति द्वारा उपचार किया गया।
साथ ही शिविर स्थल पर ग्राम के सरपंच राजेश जी विश्वकर्मा के द्वारा लोगो को औषधीय पौधों का वितरण किया गया। इस शिविर में डॉ भरत कुमार पाटीदार, डॉ बादरसिंह वास्केल, डॉ दिनेश कनोजे, श्यामलाल मालवीय, गोपाल गंधर्व, सुशीला खिंचावत, नीतू तिवारी, आदि ने अपनी सेवाए दी।