BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 11, 2023, 1:28 pm
KHABAR : जिले में विश्व होम्योपैथिक दिवस के अवसर पर निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया उपचार, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। राष्ट्रीय आयुष मिशन योजना के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य सेवा प्रदाय संबंधी क्रिया-कलाप के तहत 10 अप्रैल सोमवार को विश्व होम्योपैथिक दिवस और 268 वीं हैनीमैन जयंती के अवसर पर  होम्यो.परिवार सर्वजन स्वास्थ्य वन हेल्थ वन फेमिली थीम पर आयुष कार्यालय के अधीन संचालित होने वाले औषधालयों अंतर्गत निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।जिला आयुष अधिकारी डॉ. बलराजसिंह चौहान ने बताया कि दीनदयाल नगर रतलाम में प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किए गए।

शिविर में सर्दी, खांसी, श्वास रोग, जोड़ों का दर्द, चर्म रोग, स्त्री रोग, सिर दर्द, उदर रोग, माइग्रेन इत्यादि जटिल रोगों का परीक्षण कर निःशुल्क होम्योपैथी  औषधियों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी  मोहन टांक एवं वरिष्ठ रुक्मिणीदेवी टांक द्वारा भगवान धन्वन्तरि एवं होम्योपैथि के जनक हैनिमैन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।शिविर में 345 रोगियों का परीक्षण कर निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। आयुष विभाग की और से जिला आयुष अधिकारी डॉ. बलराज चौहान उपस्थित रहे। डॉ. वर्षा राठौर, डॉ.इंतेखाब मंसूरी, डॉ. रवि कलाल, डॉ. प्रीति मईडा, कैलाश यादव,  ज्योति पाटिल,  किरण ग़रवाल, शांति डोडीयार,  सुमित्रा चारेल,  राजेन्द्र मिक्चरवाल,गिरिधारीलाल कुमावत  ने अपनी सेवाएं दी।
कलेक्टर  नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में जिला आयुष अधिकारी डॉ. बलराजसिंह चौहान के नेतृत्व में विश्व होम्योपैथिक दिवस तथा हैनीमैन जयंती के उपलक्ष में निःशुल्क आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।  शिविर में नोडल अधिकारी डॉक्टर कमलेश, डॉ. अनीता ग्रेवाल, डॉ. पूजा राठौर द्वारा लगभग मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां उपलब्ध कराई गई जिसमें सरपंच प्रतिनिधि मानसिंह डांगी द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें लगभग 225 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां उपलब्ध करवाई गई।

इस अवसर पर आयुष कंपाउंडर सुभाष बरसेना, निशा भाटी,  मंजू राठौर, रेखा धवन, प्रहलाद धाकड़, बलराम सिसोदिया, रमेशचंद डाबी, योग प्रशिक्षक रविंद्रसिंह पवार, कृष्णपालसिंह देवड़ा सेमलिया, योग सहायक सत्येंद्रसिंह, रामसिंह परिहार, प्रकाश भाटी सभी उपस्थित रहे।उपजेल सैलाना में आयोजित शिविर में 72 रोगी लाभान्वित हुए। शिविर का शुभारंभ उपजेलर बी.एस. रावत द्वारा डॉ. हैनिमैन की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविंद्र डामोर भी उपस्थित थे। डॉ. रमेश कटारा एवं डॉ. रागिनी शर्मा ने मरीजो का परीक्षण किया। अनिल मेहता, सुनील भदौरिया ने निःशुल्क होम्योपैथी एवं आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया। शिविर में वीरसिंह भंवर, सत्यनारायण हर्रा, शंकर मुनिया ने सेवाएं दी।रियावन में होम्योपैथी एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ सरपंच संतोष सोनार्थी द्वारा भगवान धन्वंतरि एवं डॉ. हैनिमैन की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम में महिला बाल विकास की सुपरवाइजर भारती सोनी भी उपस्थित थी। डॉ. आशीष राठौर एवं डॉ. अंकित विजियावत ने मरीजो का परीक्षण किया। शिवराज तोमर, धापू मालवीय ने निःशुल्क होम्योपैथी एवं आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया। शिविर में भेरूलाल हाड़ा, राजेंद्र सिसोदिया, रितु शर्मा, नागूलाल का सहयोग  रहा। शिविर में 147 मरीजों का स्वास्थ्य  परीक्षण कर निःशुल्क औषधि वितरीत की गई।शिवपुर में आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि ग्राम के सरपंच प्रधान व अन्य ग्रामीणजनो ने डॉ. हैनिमैनजी फ़ोटो पर माला पहनाकर शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विभिन प्रकार के रोगो जांच कर निःशुल्क औषधियां प्रदान की गई। शिविर में 122 मरीजो का परीक्षण किया गया जिसमे 47 महिला 75 पुरुष शामिल है। शिविर में डॉ. सुरेश भूरा, डॉ. ललिता रावत, शमीम कुरेशी, बालचंद्र मेडा, ज्योति गांधी, मंसाराम जाधव, मोहन खराड़ी ने सेवाएं दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE