BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंबाह के परेड चौराहे पर ट्रांसफॉर्मर में.. <<     BIG NEWS : मनासा क्षेत्र का ग्राम कचौली और 9 साल की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन पांच राशि वालों को अचानक मिलेगी.. <<     KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 11, 2023, 1:39 pm
BIG NEWS : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए राज्यमंत्री परमार ने लिया तैयारियों का जायजा, अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्‍य प्रशासन राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार ने शुजालपुर में 12 अप्रैल 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह, जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगौर, अशोक नायक, विजय सिंह बैस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल, अनुविभागीय अधिकारी सत्येन्द्र प्रसाद सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
राज्यमंत्री  परमार ने मुख्यमंत्री के आगमन के लिये बनाये रहे हेलीपेड, मंच, सभागार, प्रदर्शनी स्थल आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने सभा में आने वाले लोगो के बैठने एवं पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। कलेक्टर कन्याल ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान होने वाली गतिविधियों से अवगत कराया।
इसके उपरांत कलेक्टर कन्याल ने उपस्थित अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें सौपे गये दायित्वों का शत-प्रतिशत निर्वहन करने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि सभा स्थल पर कुल 28 सेक्टर बनाये जा रहे है। प्रत्येक सेक्टर में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रहेगी। प्रत्येक सेक्टर में पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के लिये लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया गया है। साथ ही प्रत्येक सेक्टर में स्वास्थ्य शिविर तथा ई-केवाईसी एवं बैंक खाता खोलने के लिये भी काउण्टर लगाया जायेगा। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह ने भी संबोधित करते हुये कहा कि कार्यक्रम के दौरान कुछ भी निगेटिव हो रहा हो उसकी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दें। साथ ही अवांछित गतिवधि करने वालो को रोके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE