खरगोन। महेश्वर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के महेश्वर आगमन की तैयारियां तेज हो गई है। 14 अप्रैल को वे यहां बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती और महिला महासम्मेलन में पहुचेंगे। सोमवार को कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा और एसपी धर्मवीर सिंह ने तैयारियों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बूड़ी जीन स्थित मैदान पर कार्यक्रम स्थल के सम्बंध में सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। यहाँ पार्किंग, मंच, प्रदर्शनी, सजावट आदि के सम्बंध में निर्देशित किया। मंच और डॉम में बैठक व्यवस्थाओं तथा रैंप मजबूत और चौड़ा बंनबने के निर्द्रेश दिए है। इसके बाद उन्होंने जेल प्रांगण स्थित हेलीपेड का अवलोकन किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ ज्योति शर्मा, एसडीएम अग्रिम कुमार, एसडीओपी मनोहर गवली, डिप्टी कलेक्टर, अनिल जैन, पीडब्ल्यूडी कार्यपालन यंत्री विजय पंवार, टीआई पंकज दिक्षीत, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि गजराज यादव अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।