मंदसौर। 5 मध्यप्रदेश स्वतंत्र कंपनी एनसीसी नीमच ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट कर्नल रिजवान खान द्वारा बटालियन के अंतर्गत समस्त विद्यालय में संचालित एनसीसी कैडेट का इंटरव्यू लिया गया उसके पश्चात चाइनीस कैरेट्स की सूची ग्रुप मुख्यालय से अप्रूवल होकर एनसीसी डे का पुरस्कार प्रदान किया गया यह चयन कैडेट्स द्वारा अन्य कैंप के दौरान जो उपलब्धियां प्राप्त हुई है उस आधार पर बटालियन बेस्ट कैडेट का अवार्ड प्रदान किया गया जिसमें मंदसौर सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल ट्रूप नंबर 157 के सीएसएम पराग शर्मा का चयन बेस्ट कैडेट के लिए हुआ ट्रूप कमांडर जितेंद्र कनौजिया ने बताया कि पराग द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर बेसिक एवं इंटरमीडिएट स्कीइंग कोर्स ए ग्रेडिग मैं उत्तीर्ण किया, साथ ही हिमालय पर्वतारोहण संस्थान दार्जिलिंग संस्थान द्वारा 15 दिवसीय एडवेंचर कोर्स पूर्ण कर 12000 फीट हाईट संदक्फु नेपाल बॉर्डर पर तिरंगा लहराया एवं गोल्ड मेडल प्राप्त किया, उसके पश्चात एक भारत श्रेष्ठ भारत ऑल इंडिया कैंप के दौरान निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें गोल्ड मेडल प्राप्त किया इन सभी उपलब्धियों को देखते हुए 5 मध्य प्रदेश कंपनी के ऑफिसर कमांडिंग द्वारा आज सीएसएम पराग शर्मा को 2500 की राशि पुरस्कार दिया गया । इस अवसर पर विद्यालय मैनेजर फादर लॉरेंस, मैनेजर फादर राकेश, प्राचार्य सिस्टर ज्योतिस, उपप्राचार्य सिस्टर मोनीग्रेस, सूबेदार भवानी सिंह, सूबेदार लक्ष्मण सावंत, सी एच एम राजिंदर सिंह, हवलदार सारजेराव यादव, हवलदार संतोष कुमार यादव, चीफ ऑफिसर वीरेंद्र कुमार तिवारी, ट्रूप कमांडर विजय सिंह पुरावत, जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा, यातायात थाना प्रभारी सुबेदार शैलेंद्र सिंह चौहान, टिओ धीरज शुक्ला, केयरटेकर ऑफिसर राकेश श्रीवास्तव, ललित कुमार परमार, एवं समस्त विद्यालय परिवार ने बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की ।