देवास। ग्राम नेवरी में स्थित शराब दुकान के स्थानांतरण की मांग को लेकर आज मंगलवार को जनसुनवाई में गांव की महिलाएं पहुंची। महिलाओं ने बताया कि जब से नया ठेका हुआ है। दुकान हमारे घर के सामने ही लगा दी गई है। जिसका हम ने विरोध भी किया था। लेकिन फिर भी वह दुकान वहां पर संचालित की जा रही है। हमारी मांग है कि उस दुकान को अन्य जगह स्थानांतरित की जाए। घर के सामने दुकान होने से हमारे बच्चों पर इसका असर गलत पड़ रहा है। वही हम महिलाएं दिन या रात में पानी भरने के लिए भी जाती है। जहां से शराबी निकलते हैं। शराब दुकान होने के चलते कई बार यहां पर विवाद भी होते हैं। और शराबी शराब की बोतल भी वहीं फेंक देते हैं। हमारे द्वारा कलेक्टर को आवेदन दिया गया है जहा उन्होंने जांच कर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है यदि दुकान यहां से नहीं हटाई जाती तो हमारे द्वारा फिर चक्का जाम भी किया जाएगा।