BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंबाह के परेड चौराहे पर ट्रांसफॉर्मर में.. <<     BIG NEWS : मनासा क्षेत्र का ग्राम कचौली और 9 साल की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन पांच राशि वालों को अचानक मिलेगी.. <<     KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 11, 2023, 3:28 pm
BIG REPORT : आम रास्‍ते से अवैध कब्‍जा हटवाकर रास्‍ता खुलवाये, नवागत कलेक्टर ने पहली जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सभी राजस्‍व अधिकारी आम रास्‍तो, से अवैध कब्‍जे हटवाकर रास्‍ते खुलवाये, जिससे कि‍ अन्‍य ग्रामीणों को आने-जाने में कोई असुविधा ना हो। यह निर्देश कलेक्‍टर  दिनेश जैन ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट नीमच में जनसुनवाई करते हुए सभी एसडीएम और तहसीलदारों को दिए। कलेक्‍टर ने कहा कि जनसुनवाई में रास्‍ता विवाद एवं स्‍कूल भवन की जमीन से अवैध अतिक्रमण सर्वाेच्‍च प्राथमिकता से हटवाये जाये। इस मौके पर एडीएम नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद व अन्‍य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में घसूण्‍डी जागीर के लोकेन्‍द्र सिंह राजपूत ने कलेक्‍टर से भेंटकर पावडा कला ग्राम में पटटे की भूमि पर आने जाने के रास्‍ते को विपक्षी गेंदमल प्रजापति द्वारा रोके जाने की शिकायत करते हुए रास्‍ता खुलवाने का अनुरोध किया। इस पर कलेक्‍टर ने तहसीलदार जीरन व सहायक कलेक्‍टर सृजन वर्मा को दूरभाष पर निर्देश दिए, कि तत्‍काल मौके पर राजस्‍व टीम भेजकर रास्ते का विवाद हल करवाये।

जनसुनवाई में वार्ड नं.-4 अठाना जावद के भगवतसिंह राजपूत ने भूखण्‍ड पर अवैध कब्‍जा हटवाने, रूपपुरा के कारूलाल भील ने जमीन का कब्‍जा दिलवाने, नया बाजार नीमच के अर्जुन जायसवाल ने गरीबी रेखा का राशन कार्ड बनवाने, रामपुरा के राधेश्‍याम ने पडत भूमि से अतिक्रमण हटवाने, बसेडी भाटी के ब्रदीलाल मीणा ने नवीन गौ-शाला खुलवाने, पालसोडा के मांगीलाल ने पेंशन योजना में नाम जुडवाने, रामपुरा के अब्‍दुल रहमान ने पुत्र द्वारा मारपीट करने एंव मनासा रोड नीमच की सीताबाई धाकड ने मकान का पट्टा दिलवाने संबंधी आवेदन प्रस्‍तुत किया ।

सिंगोली के ज्ञानमल, कदवासा के भोपाल लाल, नया बाजार नीमच की अनिता गांछा, बांगरेड के ईश्‍वरसिंह राजपूत, मनासा की विद्याबाई, पावटी के प्रभुलाल भील, नीमच के डॉ.सुरेन्‍द्र सोनी, कुकडेश्‍वर के सोनू, नीमच टीआईटी कालोनी की अंगुरबाला सूत्रकार, रेल्‍वे रिटायर्ड कालोनी नीमच की शानुबाई, धनेरिया रोड नीमच की मंजूबाई एवं रामपुरा की शांतिबाई ने भी अपना आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत कर कलेक्‍टर को अपनी समस्‍याएं सुनाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE