मंदसौर। दशपुर कुंज में आशा उषा की हड़ताल जारी है। जिले भर से आशा उषा एकत्र हुई और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कविता सोलंकी आशा उषा की सहयोगी प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि हम यहां पिछले 15 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। आज हमारी हड़ताल का 27 वां दिन है पूरे प्रदेश भर में सरकार प्रशासनिक अधिकारी नहीं हमारे विभाग के कोई अधिकारी आज तक हमारी सुध लेने नहीं आए हैं इसलिए आशाओं में आक्रोश है परेशान है रोज हमारे पास मैसेज आ रहे हैं की आशाओं को सर्वे करके देना है जबकि उनको पता है हम लोगो ने नोटिस दिया है 27 दिनों से हम हड़ताल पर हैं फिर भी सरकार ध्यान नहीं दे रही हैं लाडली बहना योजना सरकार ने लागू कर दी है पर आशा उषा को नजरअंदाज किया जा रहा है आशा कार्यकर्ता को केवल कार्यकर्ता के रूप में देखा जा रहा है न ही कर्मचारी का दर्जा दिया जा रहा है नहीं निश्चित वेतनमान दिया जा रहा है 24 जून 2021 को हमारे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डायरेक्टर भारद्वाज मैडम ने हमारी हड़ताल को खत्म किया था जो आशा कार्यकर्ता है हम कार्य कर रही हैं इसलिए इनको 10000 प्रतिमाह मिलना चाहिए और पर्यवेक्षक बहनों को 15000 महीना दिए जाएंगे।